Assam GK Questions in Hindi 2024 Free PDF Download

Assam GK – नमस्कार दोस्तों, earnpg.com पर Static GK के एक नए आर्टिकल पर आप सभी का स्वागत है| इस ब्लॉग पोस्ट में हम असम राज्य (Assam) के GK से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों को डिस्कस करेंगे| तो अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़िए| इसकी PDF नीचे दिए गए प्रिंट PDF बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं|

प्रश्न 1 – असम राज्य भारत के किस हिस्से में स्थित है?
  1. उत्तर
  2. दक्षिण
  3. उत्तर पश्चिम
  4. उत्तर पूर्व

उत्तर – उत्तर पूर्व

  • असम राज्य भारत के उत्तरी-पूर्वी हिस्से में स्थित है|
Assam Map in India
Assam Map in India
प्रश्न 2 – असम राज्य में कुल जिलों की संख्या कितनी है?
  1. 30
  2. 35
  3. 37
  4. 33

उत्तर – 35

  • असम राज्य को कुल 5 डिवीज़न में बांटा गया है, जिसमे कुल 35 जिलें हैं|
प्रश्न 3 – असम राज्य के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?
  1. गोपीनाथ बोरदोलोई
  2. बिमला प्रसाद चलिहा
  3. महेंद्र मोहन चौधरी
  4. बिष्णुराम मेधी

उत्तर – गोपीनाथ बोरदोलोई

  • 26 जनवरी 1950 को असम राज्य के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर गोपीनाथ बोरदोलोई चुने गए थे|
प्रश्न 4 – असम राज्य में असोम दिवस (असम दिवस) कब मनाया जाता है?
  1. 26 जनवरी
  2. 28 फ़रवरी
  3. 2 दिसंबर
  4. 20 फ़रवरी

उत्तर – 2 दिसंबर

  • वर्ष 1996 से प्रत्येक वर्ष 2 दिसंबर को सुकाफ़ा दिवस (Sukaphaa Divas) मनाया है, इसे असोम दिवस या असम दिवस के नाम से भी जानते हैं|
प्रश्न 5 – असम निम्न में से किस राज्य के साथ सीमा साझा नहीं करता है?
  1. अरुणाचल प्रदेश
  2. सिक्किम
  3. मणिपुर
  4. नागालैंड

उत्तर – सिक्किम

  • असम राज्य भारत के कुल 7 राज्यों के साथ सीमा साझा करता है|
  • असम के पश्चिम में पश्चिम बंगाल, दक्षिण में मेघालय, त्रिपुरा व मिजोरम, पूर्व में नागालैंड व मणिपुर तथा उत्तर पूर्व में अरुणाचल प्रदेश के साथ सीमा साझा करता है|
Assam Neighbouring State Map
Assam Neighbouring State Map
प्रश्न 6 – क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से असम भारत का ____ सबसे बड़ा राज्य है?
  1. 14वाँ
  2. 15वाँ
  3. 16वाँ
  4. 17वाँ

उत्तर – 16वाँ

  • असम राज्य का कुल क्षेत्रफल 78, 438 वर्ग किमी है तथा क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से यह भारत का 16वाँ सबसे बड़ा राज्य है|
प्रश्न 7 – असम राज्य की विधानसभा में कुल कितनी सीटें हैं?
  1. 126 सीट
  2. 119 सीट
  3. 112 सीट
  4. 106 सीट

उत्तर – 126 सीट

  • असम राज्य की विधानसभा में कुल 126 सीट है|
प्रश्न 8 – असम राज्य की राजधानी क्या है?
  1. शिलोंग
  2. गुवाहाटी
  3. बराक घाटी
  4. दिसपुर

उत्तर – दिसपुर

  • असम राज्य की राजधानी का नाम दिसपुर है|
प्रश्न 9 – असम राज्य में लोक सभा की कुल कितनी सीट है?
  1. 18 सीट
  2. 20 सीट
  3. 14 सीट
  4. 13 सीट

उत्तर – 14 सीट

  • असम राज्य में लोक सभा की कुल 14 तथा राज्य सभा की कुल 7 सीट है|
प्रश्न 10 – असम राज्य का उच्च न्यायालय कहाँ स्थित है?
  1. गुवाहाटी
  2. दिसपुर
  3. कोहिमा
  4. ईटानगर

उत्तर – गुवाहाटी

  • असम राज्य का हाई कोर्ट गुवाहाटी में स्थित है|
प्रश्न 11 – वर्तमान में असम राज्य में कुल राष्ट्रीय उद्यानों की संख्या कितनी है?
  1. 5
  2. 6
  3. 7
  4. 8

उत्तर – 7

वर्तमान में असम राज्य में कुल 7 राष्ट्रीय उद्यान हैं, जिनके नाम निम्नलिखित हैं|

  1. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
  2. नामेरी राष्ट्रीय उद्यान
  3. मानस राष्ट्रीय उद्यान
  4. दिहिंग पटकई राष्ट्रीय उद्यान
  5. राइमोना राष्ट्रीय उद्यान
  6. ओरांग राष्ट्रीय उद्यान
  7. डिब्रू सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान
National Parks of Assam Map in Hindi
National Parks of Assam Map in Hindi
प्रश्न 12 – क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से असम का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है?
  1. गुवाहाटी
  2. कार्बी एंगलॉन्ग
  3. धुबरी
  4. मान्जुली

उत्तर – कार्बी एंगलॉन्ग

  • कार्बी एंगलॉन्ग क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से असम राज्य का सबसे बड़ा जिला है|
प्रश्न 13 – असम राज्य उत्तर में _________ और दक्षिण में _____ के साथ सीमा साझा करता है?
  1. भूटान और बांग्लादेश
  2. भूटान और म्यांमार
  3. नेपाल और म्यांमार
  4. चीन और बांग्लादेश

उत्तर – भूटान और बांग्लादेश

  • असम राज्य उत्तर में भूटान और दक्षिण में बांग्लादेश के साथ सीमा साझा करता है|
प्रश्न 14 – असम के जोरहट में स्थित असम कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना किस वर्ष किया गया था?
  1. 1932
  2. 1956
  3. 1973
  4. 1969

उत्तर – 1969

  • असम कृषि विश्वविद्यालय जोरहाट की स्थापना वर्ष 1969 में हुआ था|
प्रश्न 15 – निम्न में से कौन-सी नदी असम राज्य के मध्य से होकर गुजरती है?
  1. मानस
  2. ब्रह्मपुत्र
  3. लोहित
  4. तीस्ता

उत्तर – ब्रह्मपुत्र

  • ब्रह्मपुत्र नदी असम राज्य के मध्य से होकर गुजरती है|
प्रश्न 16 – असम का कौन-सा राष्ट्रीय उद्यान भारत में सर्वाधिक एक सींघ वाले गैंडों के लिए प्रसिद्ध है?
  1. नामेरी राष्ट्रीय उद्यान
  2. ओरांग राष्ट्रीय उद्यान
  3. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
  4. डिब्रू सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान

उत्तर – काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

  • असम राज्य के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में एक सींघ वाले गैंडों की सर्वाधिक संख्या पायी जाती है|
प्रश्न 17 – असम राज्य का कौन-सा राष्ट्रीय उद्यान फेरल हॉर्सेज के लिए प्रसिद्ध है?
  1. मानस राष्ट्रीय उद्यान
  2. डिब्रू सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान
  3. ओरांग राष्ट्रीय उद्यान
  4. नामेरी राष्ट्रीय उद्यान

उत्तर – डिब्रू सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान

  • असम में स्थित डिब्रू सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान फेरल हॉर्सेज के लिए प्रसिद्ध है|
प्रश्न 18 – निम्न में से असम का कौन-सा राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स की सूची में शामिल है?
  1. राइमोना राष्ट्रीय उद्यान
  2. डिब्रू सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान
  3. ओरांग राष्ट्रीय उद्यान
  4. मानस राष्ट्रीय उद्यान

उत्तर – मानस राष्ट्रीय उद्यान

  • वर्ष 1985 में असम राज्य के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान व मानस राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स की सूची में शामिल किया गया था|
प्रश्न 19 – निम्न में से किस शास्त्रीय नृत्य का उद्गम असम राज्य में हुआ है?
  1. सतरिया
  2. भरतनाट्यम
  3. मोहिनीअट्टम
  4. कुचिपुड़ी

उत्तर – सतरिया

  • सतरिया असम राज्य का शास्त्रीय नृत्य है|
प्रश्न 20 – निम्न में से किस त्यौहार को असम की आत्मा व जीवन के तौर पर परिभाषित किया जाता है?
  1. मे दम मे फी
  2. अली ए लिगांग
  3. बीहू
  4. खेराई

उत्तर – बीहू

  • बीहू असम का सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार है जोकि पूरे राज्य में मनाया जाता है| बीहू को असम राज्य के आत्मा व जीवन के रूप में परिभाषित किया जाता है|

इस ब्लॉग पोस्ट में हमने असम राज्य के GK से सम्बंधित प्रश्नों को पढ़ा| अगर यह लेख आपको पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिये|

Leave a Comment