IAS 2024 Nausheen UPSC Biography in Hindi, Age, Family, Education, Marksheet

Nausheen UPSC – 6 अप्रैल 2024 को संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी किया गया| इस परीक्षा के अंतिम सूची में कुल 1016 अभ्यर्थियों ने अपनी जगह बनायीं तथा 127 अभ्यर्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है|

UPSC CSE 2024 में उत्तर प्रदेश के आदित्य श्रीवास्तव ने सर्वाधिक अंक प्राप्त करते हुए पूरे भारत में प्रथम रैंक प्राप्त किया| ओडिशा के अनिमेष प्रधान ने दूसरी रैंक, तेलंगाना की दोनुरु अनन्या रेड्डी ने तीसरी व महिलाओं में पहला रैंक, केरल के पीके सिद्धार्थ रामकुमार ने चौथी रैंक, हरियाणा की रूहानी ने 5वीं रैंक, दिल्ली की सृष्टि डबास ने 6वीं रैंक, जम्मू व कश्मीर की अनमोल राठौर ने 7वीं रैंक, राजस्थान के आशीष कुमार ने 8वीं रैंक, उत्तर प्रदेश की नौशीन ने 9वीं रैंक तथा उत्तर प्रदेश की ऐश्वर्यम प्रजापति ने 10वीं रैंक प्राप्त किया|

इस ब्लॉग पोस्ट में हम यूपीएससी टॉपर 2024 और आल इंडिया 9वाँ रैंक प्राप्त करने वाली उत्तर प्रदेश की नौशीन का जीवन परिचय, उम्र, एजुकेशन, यूपीएससी स्ट्रेटेजी, मार्क्स आदि के बारे में पढेंगे|

IAS Nausheen UPSC

यूपीएससी टॉपर 2024 नौशीन के माता-पिता, परिवार, शिक्षा, UPSC रोल नंबर, वैकल्पिक विषय, आयु, जन्म-तिथि, यूपीएससी के लिए कुल प्रयास आदि सहित महत्वपूर्ण जानकारियों को निम्न सारणी में साझा किया गया है|

नौशीन UPSC रैंक 9 बायोग्राफी
नाम नौशीन
जन्म तिथि 2000
जन्म स्थान कुशीनगर, उत्तर प्रदेश
आयु 24 वर्ष
माता का नाम जेबा खातून (गृहणी)
पिता का नाम अब्दुल कयूम (सहायक निदेशक, आकाशवाणी)
उत्तीर्ण परीक्षा UPSC CSE 2023
यूपीएससी CSE 2023 रैंक 9वाँ
पोस्ट वरीयता भारतीय प्रशासनिक सेवा
रोल नंबर 6016094
परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी
प्रथम कैडर वरीयता उत्तर प्रदेश
यूपीएससी के लिए कुल प्रयास 4
वैकल्पिक विषय इतिहास
टोटल मार्क्स 1045
मुख्य परीक्षा में कुल मार्क्स 863
साक्षात्कार में कुल मार्क्स 182
स्कूल एजुकेशन (10वीं) रैम्पस स्कूल, शाहपुर (10 CGPA)
स्कूल एजुकेशन (12वीं) रैम्पस स्कूल, शाहपुर (93%)
शैक्षणिक योग्यता बैचलर ऑफ़ आर्ट्स
कॉलेज खालसा कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय)
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
श्रेणी सामान्य

Nausheen UPSC Biography

नौशीन का जन्म उत्तर प्रदेश राज्य के कुशीनगर जिले के फाजिल नगर के पिपराकनक गाँव में हुआ था| जन्म के बाद नौशीन का परिवार गोरखपुर जिले के फत्तेहपुर मोहल्ले में शिफ्ट हो गया था|

Nausheen UPSC Biography
Nausheen UPSC Biography

Nausheen UPSC Family

नौशीन के पिता का नाम अब्दुल कयूम है जोकि आकाशवाणी गोरखपुर में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत हैं| नौशीन की माता का नाम जेबा खातून है, जोकि एक गृहणी हैं|

नवीन के परिवार में उनसे बड़ी एक बहन नगमा और एक बड़ा भाई अकरम सिद्दीकी हैं| नौशीन के बड़े भाई अकरम सिद्दीकी मऊ जिले में यूनियन बैंक में कार्यरत हैं जबकि बहन नगमा LIC में कार्य करती हैं|

Nausheen UPSC Education

नौशीन की प्रारंभिक शिक्षा शाहपुर के रैम्पस स्कूल से हुई| रैम्पस स्कूल से नौशीन ने LKG से 12वीं तक की पढाई पूरी की| नौशीन ने हाईस्कूल में 10 CGPA व 12वीं में विज्ञान वर्ग में 93% अंक प्राप्त किया|

नौशीन ने ग्रेजुएशन की पढाई दिल्ली विश्वविद्यालय के खालसा कॉलेज से प्राप्त किया, जहाँ से उन्होंने इतिहास विषय में बैचलर ऑफ़ आर्ट्स (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त किया|

Nausheen UPSC Strategy

2019 में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद नौशीन ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की| शुरुआत के यूपीएससी परीक्षा के दो अटेम्प्ट के दौरान नौशीन ने कोई कोचिंग ज्वाइन नहीं किया था| बाद में उन्होंने दिल्ली में जामिया रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी ज्वाइन किया| कोविड 19 के समय 2 वर्षों तक नौशीन ने गोरखपुर में रहकर तैयारी किया|

Nausheen UPSC Total Attempts

नौशीन ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए कुल 4 अटेम्प्ट दिया| वह शुरुआत के 3 प्रयास में असफल रहीं| अपने चौथे प्रयास में नौशीन ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करके आल इंडिया 9वीं रैंक प्राप्त किया|

Nausheen UPSC Optional Subject

नौशीन ने खालसा कॉलेज से इतिहास विषय के साथ बैचलर ऑफ़ आर्ट्स (ऑनर्स) की पढाई की, अतः नौशीन ने यूपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए ऑप्शनल विषय के रूप में इतिहास विषय का चयन किया|

Nausheen UPSC Marks and Marksheet

नौशीन ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में कुल 1045 अंक प्राप्त किया| यूपीएससी मुख्य परीक्षा में नौशीन ने 863 तथा इंटरव्यू में 182 अंक प्राप्त किया|नौशीन को निबन्ध, सामान्य अध्ययन फर्स्ट, सेकंड, थर्ड और फोर्थ पेपर में क्रमशः 137, 101, 111, 88 व 118 अंक मिला| नौशीन का ऑप्शनल विषय इतिहास था, जिसके पहले प्रश्नपत्र में नौशीन ने 166 व दूसरे प्रश्नपत्र में 142 अंक प्राप्त किया| नौशीन को प्राप्त हुए कुल अंक की डिटेल्स को निम्न सारणी में शेयर किया गया है|

Nausheen AIR 9 UPSC 2024 Marks
SUBJECTS MARKS
ESSAY (PAPER-I) 137
GENERAL STUDIES-I (PAPER-II) 101
GENERAL STUDIES-II (PAPER-III) 111
GENERAL STUDIES-III (PAPER-IV) 088
GENERAL STUDIES-IV (PAPER-V) 118
OPTIONAL-I (HISTORY) (PAPER-VI) 166
OPTIONAL-II (HISTORY) (PAPER-VII) 142
WRITTEN TOTAL 863
PERSONALITY TEST 182
FINAL TOTAL 1045

नीचे दिए गए इमेज में नौशीन की यूपीएससी मार्कशीट को दिखाया गया है|

IAS Nausheen UPSC Marksheet 2024
IAS Nausheen UPSC Marksheet 2024

Nausheen UPSC FAQs

प्रश्न – नौशीन कौन हैं?

उत्तर – नौशीन एक यूपीएससी अभ्यर्थी हैं तथा उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में आल इंडिया 9वीं रैंक प्राप्त किया|

प्रश्न – यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में किस अभ्यर्थी ने 9वां स्थान प्राप्त किया?

उत्तर – यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में उत्तर प्रदेश की नौशीन ने 9वां स्थान प्राप्त किया|

प्रश्न – नौशीन की आयु कितनी है?

उत्तर – नौशीन का जन्म वर्ष 1999 में हुआ था अतः वर्तमान में उसकी आयु 24 वर्ष है|

प्रश्न – नौशीन की शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उत्तर – नौशीन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के खालसा कॉलेज से इतिहास में बैचलर ऑफ़ आर्ट्स (ऑनर्स) की पढ़ाई पूरी किया|

प्रश्न – नौशीन ने यूपीएससी परीक्षा में वैकल्पिक विषय के तौर पर किस विषय का चयन किया था?

उत्तर – यूपीएससी परीक्षा के लिए नौशीन का वैकल्पिक विषय इतिहास था|

प्रश्न – नौशीन को यूपीएससी 2023 में कितने मिले?

उत्तर – नौशीन ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में कुल 1045 मार्क्स प्राप्त किया| नौशीन को मुख्य परीक्षा में 863 तथा साक्षात्कार में 182 अंक प्राप्त हुए|

इस ब्लॉग आर्टिकल में हमने यूपीएससी टॉपर 2024 नौशीन की बायोग्राफी, उम्र, शैक्षणिक योग्यता, मार्क्स, फैमिली आदि के बारे में डिटेल में पढ़ा हैं| अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे अपने अन्य दोस्तों के साथ साझा करें|

Leave a Comment