अंतर्राष्ट्रीय संगठन – विभिन्न परीक्षाओं में अक्सर अंतर्राष्ट्रीय संगठन व उनके मुख्यालय से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं| इस आर्टिकल में हम भारत की अंतर्राष्ट्रीय संगठन की स्थापना, मुख्यालय व उनके प्रमुख के बारे में डिस्कस करेंगे| यह आर्टिकल विभिन्न परीक्षाओ में पूछे गए प्रश्नों के ऊपर आधारित है, अतः पूरे आर्टिकल को जरुर पढ़िए| इस लेख की PDF आप नीचे दिए गए प्रिंट PDF बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं|
जरुर पढ़िए – Static GK in Hindi
अंतर्राष्ट्रीय संगठन का अर्थ व परिभाषा
- ऐसी संस्थाएं या संगठन जिनके सदस्य, कार्यक्षेत्र व उनकी उपस्थिति वैश्विक होती है, उन्हें अंतर्राष्ट्रीय संगठन के तौर पर जाना जाता है|
- स्कॉटलैंड के विधिवेत्ता जेम्स लोरिमर द्वारा 18 मई 1857 को एक भाषण के दौरान पहली बार अंतर्राष्ट्रीय संगठन शब्द का प्रयोग किया गया था|
- अंतर्राष्ट्रीय संगठन मुख्यतः विश्व के लोकतान्त्रिक देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं तथा इनके द्वारा अंतर्राष्ट्रीय शांति, सुरक्षा व सहयोग की दिशा में कार्य किया जाता है|
अंतर्राष्ट्रीय संगठन मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं|
- अंतर्राष्ट्रीय अशासकीय संगठन
- अंतरशासकीय संगठन
अंतर्राष्ट्रीय अशासकीय संगठन
International Non-Governmental Organizations – इन्हें अंतर्राष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन के रूप में भी जाना जाता है| ये निजी संगठन होते हैं तथा समाज में परामर्श देने, सेवा व प्रशिक्षण करने, समाज का एकीकरण करने तथा समाज में जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करते हैं|
अंतर शासकीय संगठन
Inter-Governmental Organizations – दो या दो से अधिक देशों के द्वारा बनाये गए संगठन अंतर शासकीय संगठन होते हैं तथा ये संगठन किसी राष्ट्रीय मामलों पर आपसी सहमति से निर्णय लेते हैं|
अंतरर्राष्ट्रीय संगठन व मुख्यालय
अब हम विश्व के प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय संगठन, उनकी स्थापना, मुख्यालय व वर्तमान प्रमुख के बारे में पढेंगे|
- स्थापना – 24 अक्टूबर 1945
- मुख्यालय – न्यूयॉर्क सिटी
- महासचिव – एंटोनियो गुटेरस [पुर्तगाल]
- संयुक्त राष्ट्र 78वीं महासभा अध्यक्ष – डेनिस फ्रांसिस [त्रिनिदाद एंड टोबैगो]
- भारत के स्थायी प्रतिनिधि – रुचिरा कम्बोज
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद
- स्थापना – 24 अक्टूबर 1945
- मुख्यालय – न्यूयॉर्क, USA
- स्थायी सदस्य – चीन, फ़्रांस, रूस, USA, UK
- इन 5 स्थायी सदस्य देशों के पास वीटो शक्ति है|
- अस्थायी सदस्य – 10
- भारत 2021-22 में 2 वर्ष के लिए 8वीं बार अस्थायी सदस्य के तौर पर चुना गया|
- UNSC की अध्यक्षता 1 माह के लिए होती है|
विश्व बैंक समूह
- स्थापना – जुलाई 1944
- मुख्यालय – वाशिंगटन DC
- अध्यक्ष – अजय बंगा
- MD & CFO – अन्शुला कान्त [SBI]
- मुख्य अर्थशास्त्री – इन्दरमीत गिल
यूनिसेफ
- UNICEF – United Nations Children Emergency Fund
- स्थापना – 11 दिसम्बर, 1946
- मुख्यालय – न्यूयॉर्क, USA
- कार्यकारी निदेशक – कैथरीन एम रसेल
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
- UNDP – United Nations Development Programme
- स्थापना – 22 नवम्बर, 1965
- मुख्यालय – न्यूयॉर्क सिटी
- अध्यक्ष – अकीम स्टीनर [ब्राज़ील]
संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य प्रोग्राम
- UNWFP – United Nations World Food Programme
- स्थापना – 19 दिसम्बर, 1961
- मुख्यालय – रोम, इटली
- प्रमुख – डेविड विजले [US]
- वर्ष 2020 में विश्व खाद्य प्रोग्राम को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया था|
खाद्य व कृषि संगठन
- FAO – Food & Agricultural Organization
- स्थापना – 16 अक्टूबर, 1945
- मुख्यालय – रोम, इटली
- महानिदेशक – क्यू डोंगयू
विश्व स्वास्थ्य संगठन [World Health Organization ]
- स्थापना – 7 अप्रैल, 1948
- मुख्यालय – जिनेवा
- अध्यक्ष – टेडरोस अधनॉम [इथियोपिया]
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन
- Full Form – International Labor Organizations
- स्थापना – 11 अप्रैल, 1919
- मुख्यालय – जेनेवा
- अध्यक्ष – गिल्बर्ट हौंगबो [फिजी]
युनेस्को
- UNESCO – United Nations Educational, Scientific & Cultural Oraganisation
- स्थापना – 16 नवम्बर, 1945
- मुख्यालय – पेरिस, फ्रांस
- अध्यक्ष – आद्रे एजोले [फ्रांस]
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम
- स्थापना – 5 जून, 1972
- मुख्यालय – नैरोबी, केन्या
- अध्यक्ष – इंगर एंडरसन, डेन्मार्क
World Wide Fund for Nature
- स्थापना – 29 अप्रैल, 1961
- मुख्यालय – ग्लैंड, स्विट्ज़रलैंड
- अध्यक्ष – आदिल नजम (पाकिस्तान)
IUCN – International Union of Conservation of Nature
- स्थापना – 5 अक्टूबर, 1948
- मुख्यालय – ग्लैंड, स्विट्ज़रलैंड
- महानिदेशक – ब्रूनो ओबरले
विश्व व्यापार संगठन [WTO]
- स्थापना – 1 जनवरी, 1995
- मुख्यालय – जेनेवा, स्विट्ज़रलैंड
- अध्यक्ष – न्गोजी ओकोंजो इवेला [नाइजीरिया]
- GATT [1947] के स्थान पर WTO का गठन किया गया था|
संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन
- UNWTO – United Nations World Tourism Organization
- स्थापना – 1 नवम्बर, 1975
- मुख्यालय – मेड्रिड, स्पेन
- महा-सचिव – ज़ुरैब पोलोलीकाश्विली [जॉर्जिया]
United Nations High-Commissioner for Refugees
- स्थापना – 14 दिसम्बर, 1950
- मुख्यालय – जेनेवा, स्विट्ज़रलैंड
- प्रमुख – फिलिपो ग्रांडी
- नोबेल पीस प्राइज – 1954 व 1981
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद
- UNHRC – United Nations Human Rights Council
- स्थापना – 15 मार्च, 2006
- मुख्यालय – जेनेवा, स्विटज़रलैंड
- अध्यक्ष – वकलव बलेक
अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन
- ISA – International Solar Alliance
- स्थापना – 30 नवम्बर, 2015
- मुख्यालय – गुरुग्राम, हरियाणा
- महानिदेशक – अजय माथुर
- IREA – मसदर सिटी, UAE
अंतर्राष्ट्रीय रेड-क्रॉस आन्दोलन
- International Committee of the Red Cross
- स्थापना – 9 फ़रवरी, 1863
- मुख्यालय – जेनेवा, स्विट्ज़रलैंड
- प्रमुख – पीटर मौरर
- 1917, 1944, 1963 में नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया|
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
- स्थापना – 27 दिसम्बर, 1945
- मुख्यालय – वाशिंगटन DC
- MD – क्रिस्टलीना जार्जिवा [बल्गारिया]
- मुख्य अर्थशास्त्री – पियरे ओलिवर गौरीचेस
INTERPOL
- International Criminal Police Organization
- स्थापना – 7 सितम्बर, 1923
- मुख्यालय – ल्योन, फ़्रांस
- अध्यक्ष – अहमद नासेर अल-रइसी
FATF [Financial Action Task Force]
- स्थापना – 1989
- मुख्यालय – पेरिस, फ़्रांस
- अध्यक्ष – टी राजा कुमार
- सदस्य देश – 39
NATO [North Atlantic Treaty Organisation]
- स्थापना – 4 अप्रैल, 1949
- मुख्यालय – ब्रुसेल्स, बेल्जियम
- सदस्य देश – 30
विश्व आर्थिक मंच
- स्थापना – जनवरी 1971
- मुख्यालय – क्लागनी, स्विट्ज़रलैंड
- अध्यक्ष – क्लाउस स्वाब
WIPO – World Intellectual Property Organization
- स्थापना – 14 जुलाई, 1967
- मुख्यालय – जेनेवा, स्विट्ज़रलैंड
- महानिदेशक – डारेन तांग
ओपेक
- OPEC – Organisation of the Petroleum Exporting Countries
- स्थापना – सितम्बर, 1960
- मुख्यालय – विएना, आस्ट्रिया
- महासचिव – हैथम अल-घीस
- सदस्य देश – 13
एशियाई विकास बैंक
- स्थापना – 19 दिसम्बर, 1966
- मुख्यालय – मनीला, फिलीपींस
- अध्यक्ष – मसात्सुगु असाकावा [जापान]
- उपाध्यक्ष – अशोक लवासा
- सदस्य देश – 68
एशियाई अधोसंरचना व निवेश बैंक
- AIIB – Asian Infrastructure & Investment Bank
- स्थापना – 16 जनवरी 2016
- मुख्यालय – बीजिंग, चीन
- अध्यक्ष – जिन लिकुन
- सदस्य देश – 106 देश
न्यू डेवलपमेंट बैंक
- स्थापना – 15 जुलाई 2014 [ब्रिक्स बैंक]
- मुख्यालय – शंघाई, चीन
- अध्यक्ष – दिलमा रोसेफ़ [ब्राज़ील]
- ब्रिक्स समूह के देशों द्वारा स्थापित हैं, इसीलिए इसे “ब्रिक्स बैंक” के नाम से भी जाना जाता है|
- सदस्य देश – 9
शंघाई सहयोग संगठन
- SCO – Shanghai Cooperation Organization
- स्थापना – 15 जून, 2001 [शंघाई 5 ग्रुप]
- मुख्यालय – बीजिंग
- कुल सदस्य देश – 9 [ईरान]
- भारत व पाकिस्तान 2017 में सदस्य बने|
- महासचिव – झांग मिंग [चीन]
आसियान
- ASEAN – Association of South East Asian Nations
- स्थापना – 8 अगस्त, 1967
- मुख्यालय – जकार्ता, इंडोनेशिया
- सदस्य देश – 10
- अध्यक्ष – इंडोनेशिया [2023]
BIMSTEC
- BIMSTEC – Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical & Economic Cooperation
- स्थापना – 6 जून, 1997
- मुख्यालय – ढाका, बांग्लादेश
- सदस्य देश – भारत, भूटान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, थाईलैंड व म्यांमार
- महासचिव – तेनजिन लेखफेल [भूटान]
SAARC
- SAARC – South Asian Association for Regional Cooperation
- स्थापना – 8 दिसम्बर 1985
- मुख्यालय – काठमांडू, नेपाल
- सदस्य देश – भारत, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, मालदीव
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद
- स्थापना – 15 जून, 1909
- मुख्यालय – दुबई, यूएई
- अध्यक्ष – ग्रेग बार्कलेज
- CEO – ज्योफ अलारदिस [ऑस्ट्रेलिया]
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ [FIH]
- स्थापना – 7 जनवरी, 1924
- मुख्यालय – लोजेन, स्विट्ज़रलैंड
- अध्यक्ष – तय्यब इकराम
FIFA
- FIFA – International Federation of Association Football
- स्थापना – 21 मई, 1904
- मुख्यालय – ज्यूरिक, स्विट्ज़रलैंड
- अध्यक्ष – गिय्यानी इन्फैन्टीनो [स्विट्ज़रलैंड]
अंतर्राष्ट्रीय ओलिम्पिक समिति
- स्थापना – 23 जून, 1894
- मुख्यालय – लोजेन, स्विट्ज़रलैंड
- अध्यक्ष – थॉमस बाच
स्विट्ज़रलैंड के लोजेन में मुख्यालय
- अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ
- अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ
- विश्व तीरंदाजी
- अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ
- अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ महासंघ
- विश्व रोइंग फेडरेशन
खेल संगठन व मुख्यालय
- अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल महासंघ – मिस, स्विट्जरलैंड
- विश्व एथिलिट्स – मोनाको
- इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन – म्यूनिख, जर्मनी
- अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ – लंदन, इंग्लैंड
- बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन-क्वालालंपुर, मलेशिया
- विश्व शतरंज महासंघ[FIDE] – लोजेन, स्विट्जरलैंड
अन्य प्रमुख संगठन व मुख्यालय
- इंस्टिट्यूट ऑफ़ इकोनॉमिक्स व पीस – सिडनी
- ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल – बर्लिन, जर्मनी
- रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर – पेरिस, फ़्रांस
- इकनोमिक इंटेलिजेंस यूनिट – लंदन, यूके
विएना, आस्ट्रिया स्थित मुख्यालय
- IAEA – अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी
- ओपेक
- UNIDO – संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन
पेरिस, फ़्रांस स्थित मुख्यालय
- संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन [यूनेस्को]
- आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन [ओईसीडी]
- अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ [आईएयू]
- अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी [आईईए]
मोंट्रियल, कनाडा स्थित मुख्यालय
- वाडा – विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी
- IATA – इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन
- आईसीएओ – अंतर्राष्ट्रीय नागरिक संघ संगठन
ब्रूसेल्स, बेल्जियम स्थित मुख्यालय
- नाटो – उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन
- ईयू – यूरोपीय संघ
लंदन, UK स्थित मुख्यालय
- एमनेस्टी इंटरनेशनल
- इकॉनोमिक इंटेलिजेंस यूनिट
- अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन
- कामनवेल्थ ऑफ़ नेशंस
जेनेवा, स्विटज़रलैंड स्थित मुख्यालय
- रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति
- परमाणु अनुसंधान के लिए यूरोपीय संगठन
- अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन
- विश्व स्वास्थ्य संगठन
- विश्व बौद्धिक संपदा संगठन
- विश्व मौसम विज्ञान संगठन
इस आर्टिकल में हमने अंतर्राष्ट्रीय संगठन का अर्थ व परिभाषा के साथ-साथ विश्व के प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय संगठन, उनकी स्थापना, मुख्यालय व वर्तमान प्रमुख के बारे में पढ़ लिया है| आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा|