UPSC Results 2024: आदित्य श्रीवास्तव, अनिमेष प्रधान और डोनुरु अनन्या रेड्डी टॉप 3

UPSC Results 2024 – 16 अप्रैल 2024 को संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी किया गया| इस परीक्षा में कुल 1016 अभ्यर्थियों ने अंतिम सूची में अपनी जगह बनायीं| यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) आदि के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है| वर्ष 2024 में 180 अभ्यर्थी भारतीय प्रशासनिक सेवा तथा 200 अभ्यर्थी भारतीय पुलिस सेवा के लिए चुने गए| इस आर्टिकल में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों के बारे में जानकारी साझा किया गया है|

UPSC Results 2024 Top 20

16 अप्रैल को जारी हुए रिजल्ट में उत्तर प्रदेश के आदित्य श्रीवास्तव ने पूरे भारत में पहला स्थान प्राप्त किया| अनिमेष प्रधान ने पूरे भारत में दूसरा, दोनुरु अनन्या रेड्डी ने तीसरा, पी के सिद्धार्थरामकुमार ने चौथा तथा रूहानी ने पाँचवीं रैंक प्राप्त किया| शीर्ष 10 सफल अभ्यर्थियों में 3 महिला अभ्यर्थी हैं| यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में सफल टॉप 10 अभ्यर्थियों के नाम तथा उनके अनुक्रमांक की जानकारी को साझा किया गया है|

UPSC Toppers 2024 Top 20  
अभ्यर्थी रैंक रोल नंबर राज्य
आदित्य श्रीवास्तव प्रथम 2629523 उत्तर प्रदेश
अनिमेष प्रधान द्वितीय 6312512 ओडिशा
दोनुरु अनन्या रेड्डी तृतीय 1013595 तेलंगाना
पी के सिद्धार्थ रामकुमार चतुर्थ 1903299 केरल
रूहानी पंचम 6312407 हरियाणा
सृष्टि डबास छठा 0501579 दिल्ली
अनमोल राठौड़ सातवाँ 3406060 जम्मू व कश्मीर
आशीष कुमार आठवाँ 1121316 राजस्थान
नौशीन नौवां 6016094 उत्तर प्रदेश
ऐश्वर्यम प्रजापति दसवाँ 2637654 उत्तर प्रदेश
कुश मोटवानी ग्यारहवाँ 6500593  
अनिकेत शांडिल्य बारहवाँ 5818509  
मेधा आनंद तेरहवाँ 0813845  
शौर्य अरोड़ा चौदहवां 0867419  
कुनाल रस्तोगी पन्द्रहवा 2205311  
अयान जैन सोलहवाँ 0415007  
स्वाति शर्मा सत्रहवां 0838034  
वर्धन खान अट्ठारहवां 5818283  
शिवम कुमार उन्नीसवां 0331058  
आकाश वर्मा बीसवाँ 5804350  

UPSC Results 2024

वर्ष 2024 के लिए यूपीएससी सीएसई की परीक्षा में कुल 1143 अभ्यर्थी सफल हुए, जिसमे से 1016 अभ्यर्थियों के नाम पहली सूची में शामिल है, बाकी के 127 अभ्यर्थियों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है| कुल 1143 अभ्यर्थियों में से 474 सामान्य वर्ग, 115 अभ्यर्थी EWS, 303 अभ्यर्थी OBC, 165 अभ्यर्थी SC व 86 अभ्यर्थी ST केटेगरी में उत्तीर्ण हुए| सामान्य, EWS, OBC, SC व ST श्रेणी में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों की सूची व उनके सर्विसेज की जानकारी को निम्न सारणी में साझा किया गया है|

UPSC Results 2024
Services General EWS OBC SC ST Total Selection
IAS 73 17 49 27 14 180
IPS 80 20 55 32 13 200
IFS 16 4 10 5 2 37
Group A 258 64 160 86 45 613
Group B 47 10 29 15 12 113
Total 474 115 303 165 86 1143

Leave a Comment