Maharatna Navratna Miniratna PDF 2024 | महारत्न नवरत्न व मिनीरत्न कम्पनी लिस्ट इन इंडिया

Maharatna Navratna Miniratna 2024 – भारत की वे कम्पनियाँ जो केंद्र या सरकार सरकार द्वारा संचालित की जाती हैं तथा इन्हें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के तौर पर जाना जाता है| इस आर्टिकल में हम भारत की महारत्न नवरत्न व मिनीरत्न कंपनी (Maharatna Navratna Miniratna PDF 2024), दर्जा दिए जाने की योग्यता व शक्तियों के बारे में पढेंगे| यह आर्टिकल विगत वर्षों की विभिन्न परीक्षाओ में पूछे गए प्रश्नों के ऊपर आधारित है तथा जुलाई 2024 तक अपडेटेड है| यह आर्टिकल विभिन्न परीक्षाओं जैसे UPSC, IAS, SSC MTS, SSC GD, SSC CHSL, SSC CGL, SSC CPO, NDA, CDS, Bank PO, IBPS, State PCS आदि के लिए महत्वपूर्ण होगा|

FREE PDF – वाद्य यंत्र व उसके वादक

महारत्न नवरत्न व मिनीरत्न I & II कंपनी

  • ऐसी कम्पनियाँ जिसमे सरकार या अन्य CPSE की हिस्सेदारी 51% या उससे अधिक होती है, उसे केन्द्रीय सार्वजनिक सेवा उद्यम के नाम से जाना जाता है तथा इन्ही को महारत्न नवरत्न व मिनीरत्न कंपनी (Maharatna Navratna Miniratna) के तौर पर जाना जाता है|
  • CPSE, भारत सरकार के भारी उद्योग व सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय के तहत कार्य करती है|
  • वर्तमान में महेंद्र नाथ पाण्डेय केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री हैं|

भारत में CPSE को 4 भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है|

  1. महारत्न कम्पनी
  2. नवरत्न कंपनी
  3. मिनीरत्न I कंपनी
  4. मिनीरत्न II कंपनी

महारत्न कंपनी 2023

  • भारत सरकार के अधीन सबसे बड़ी कंपनियों को महारत्न कंपनी की सूची में रखा गया है|
  • वर्ष 1964 में भारत सरकार द्वारा भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड को पहली महारत्न कंपनी का दर्जा दिया गया था|
  • भारत में कुल 13 महारत्न कम्पनियाँ है| वर्ष 2023 में ऑयल इंडिया लिमिटेड को भारत के 13वें महारत्न कंपनी का दर्जा दिया गया|

भारत की 13 महारत्न कंपनियों के नाम निम्नलिखित हैं|

  1. कोल इंडिया लिमिटेड
  2. ऑयल एंड नेचुरल गैस लिमिटेड [ONGC]
  3. भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड [BHEL]
  4. गैस अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड [Coal]
  5. इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड [IOCL]
  6. स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया [SAIL]
  7. NTPC लिमिटेड
  8. भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड[BPCL]
  9. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड[HPCL]
  10. पॉवर ग्रिड कारपोरेशन लिमिटेड
  11. पॉवर फाइनेंस कारपोरेशन [2021]
  12. REC लिमिटेड [2022]
  13. ऑयल इंडिया लिमिटेड [2023]

महारत्न कंपनी के लिए योग्यताएं

किसी कंपनी के द्वारा निम्नलिखित शर्त पूरी करने पर उसे महारत्न कंपनी का दर्जा दिया जाता है|

  • कंपनी का नवरत्न होना आवश्यक है|
  • कंपनी भारतीय शेयर बाज़ार में पंजीकृत होनी चाहिए|
  • पिछले 3 वर्षों में कंपनी का औसत वार्षिक कारोबार 25000 करोड़ से अधिक होना चाहिए|
  • पिछले 3 वर्षों में कंपनी की कुल औसत वार्षिक संपत्ति 15000 करोड़ से अधिक होनी चाहिए|
  • पिछले 3 वर्षों के दौरान कंपनी की कुल औसत वार्षिक लाभ 5000 करोड़ से अधिक होना चाहिए|

महारत्न कंपनी की शक्तियां

  • नवरत्न व मिनीरत्न कंपनी की तुलना में अधिक स्वायत्तता होती है|
  • कंपनी को भारत या भारत के बाहर नेट वर्थ के 15% तक के विलय व अधिग्रहण का अधिकार होता है|
  • कंपनी 1000 करोड़ से 5000 करोड़ रूपये का निवेश कर सकती है|

भारत की 13 महारत्न कम्पनियाँ 2023

भारत की 13 महारत्न कम्पनियाँ, उनकी स्थापना, मुख्यालय व वर्तमान अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक के नाम निम्नलिखित हैं|

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड

  • स्थापना – 1956 [1964 में पहली महारत्न कंपनी बनी]
  • मुख्यालय – नई दिल्ली
  • अध्यक्ष व MD – नलिन सिंघल

ऑयल एंड नेचुरल गैस लिमिटेड

भारत की सबसे बड़ी सरकारी तेल व गैस उत्पादक कंपनी है

  • स्थापना – 14 अगस्त, 1956
  • मुख्यालय – नई दिल्ली
  • अध्यक्ष व MD – अरुण कुमार सिंह

कोल इंडिया लिमिटेड

  • स्थापना – 1975
  • मुख्यालय – कोलकाता
  • अध्यक्ष व MD – पी एम प्रसाद

गैस अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड

  • स्थापना – अगस्त, 1984
  • मुख्यालय – नई दिल्ली
  • अध्यक्ष व MD – संदीप कुमार गुप्ता

इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड

  • स्थापना – 30 जून, 1959
  • मुख्यालय – नई दिल्ली
  • अध्यक्ष व MD – श्रीकांत माधव वैद्य

नेशनल थर्मल पॉवर कारपोरेशन Ltd

  • स्थापना – 7 नवम्बर, 1975
  • मुख्यालय – नई दिल्ली
  • अध्यक्ष व MD – गुरदीप सिंह

स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड

  • स्थापना – 19 जनवरी, 1954
  • मुख्यालय – नई दिल्ली
  • अध्यक्ष व MD – अमरेंदु प्रकाश

भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड

  • स्थापना – 1952
  • मुख्यालय – मुम्बई
  • अध्यक्ष व MD – जी किशन कुमार

पॉवर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया

  • स्थापना – 23 अक्टूबर, 1989
  • मुख्यालय – गुरुग्राम
  • अध्यक्ष व MD – के श्रीकांत

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड

  • स्थापना – 1974
  • मुख्यालय – मुम्बई
  • अध्यक्ष व MD – पुष्प कुमार जोशी

पॉवर फाइनेंस कारपोरेशन लिमिटेड

12 अक्टूबर, 2021 को महारत्न कंपनी का दर्जा दिया गया

  • स्थापना – 16 जुलाई, 1986
  • मुख्यालय – नई दिल्ली
  • अध्यक्ष व MD – परमिंदर चोपड़ा

REC लिमिटेड [ग्रामीण इलेक्ट्रिफिकेशन कारपोरेशन लिमिटेड]

वर्ष 2022 में REC लिमिटेड को भारत की 12वीं महारत्न कंपनी का दर्जा दिया गया|

  • स्थापना – 25 जुलाई, 1969
  • मुख्यालय – नई दिल्ली
  • अध्यक्ष व MD – विवेक कुमार देवांगन

ऑयल इंडिया लिमिटेड

वित्तीय वर्ष 2022-23 में ऑयल इंडिया का वार्षिक टर्नओवर 41039 करोड़ रूपये तथा शुद्ध लाभ 9854 करोड़ रूपये था| अतः वर्ष 2023 में ऑयल इंडिया लिमिटेड को भारत की 13वीं महारत्न कंपनी का दर्जा दिया गया|

  • स्थापना – 18 फ़रवरी 1959
  • मुख्यालय – दुलियाजन
  • कॉर्पोरेट कार्यालय – नोयडा
  • अध्यक्ष व MD – डॉ रंजीत रथ

नवरत्न कंपनी 2023

महारत्न कंपनी के बाद नवरत्न कंपनियाँ सार्वजानिक क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी उपक्रम होती हैं| वर्तमान में भारत में कुल 11 नवरत्न कम्पनियाँ हैं, जिनके नाम निम्नलिखित हैं|

  1. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
  2. कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड
  3. इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड
  4. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
  5. महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड
  6. नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड
  7. राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड
  8. नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  9. एनएमडीसी लिमिटेड
  10. राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड
  11. शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड

नवरत्न कंपनी के लिए योग्यताएं

किसी कंपनी के द्वारा निम्नलिखित शर्त पूरी करने पर उसे नवरत्न कंपनी का दर्जा दिया जाता है|

  • कंपनी का मिनीरत्न I होना आवश्यक है व कंपनी ने पिछले 5 वर्षों में से 3 वर्ष एक्सीलेंस या वेरी गुड रेटिंग प्राप्त किया हो

नीचे दिए गए मापदंडों के आधार पर कम से कम 60 का स्कोर प्राप्त किया हो

  1. नेट वर्थ व नेट प्रॉफिट
  2. कंपनी का अपने क्षेत्र में प्रदर्शन
  3. प्रति शेयर कमाई
  4. उत्पादन की कुल लागत की तुलना में मैनपॉवर पर कुल लागत
  5. ब्याज भुगतान से पहले लाभ व बिक्री पर लगा कर
  6. PBIT से टर्न ओवर

मिनीरत्न कंपनी

महारत्न कंपनी व नवरत्न कंपनी के बाद मिनीरत्न कंपनियाँ सार्वजानिक क्षेत्र की तीसरी सबसे बड़ी उपक्रम होती हैं| मिनीरत्न कंपनी को मिनीरत्न 1 व मिनीरत्न 2 नाम से दो श्रेणियों में बाँटा गया है|

मिनीरत्न कम्पनी श्रेणी I 2023

किसी कंपनी के द्वारा निम्नलिखित शर्त पूरी करने पर उसे मिनीरत्न कंपनी 1 का दर्जा दिया जाता है|

  • मिनीरत्न कंपनी श्रेणी 1 बनने के लिए कंपनी के द्वारा पिछले तीन वर्षों से निरंतरता से लाभ में होना चाहिए|
  • पिछले 3 वर्षों में कम से कम एक वर्ष 30 करोड़ व उससे अधिक लाभ कमाया है|
  • वर्तमान में कुल मिनीरत्न श्रेणी 1 कंपनियों की कुल संख्या 62 है|

मिनीरत्न कम्पनी श्रेणी II 2023

  • भारत सरकार के मिनिरत्न श्रेणी 2 कंपनी ऐसे कंपनी को शामिल किया जाता है जो कंपनी द्वारा पिछले तीन साल से लगातार लाभ कमाया हो और उसकी नेट वर्थ सकारात्मक हो|
  • वर्तमान में मिनीरत्न श्रेणी II श्रेणी की कुल कंपनियों की संख्या 12 है|

महारत्न मिनीरत्न व नवरत्न कंपनी से जुड़े प्रश्न

प्रश्न – महारत्न, नवरत्न और मिनीरत्न क्या है ?

उत्तर – महारत्न, नवरत्न और मिनीरत्न भारत व राज्य सरकारों के अंतर्गत सरकारी कम्पनियाँ हैं, जिन्हें केन्द्रीय सार्वजनिक सेवा उपक्रम के नाम से जाना है

प्रश्न केन्द्रीय सार्वजनिक सेवा उद्यम क्या है ? What is CPSE ?

उत्तर – ऐसी कम्पनियाँ जिसमे सरकार या अन्य CPSE की हिस्सेदारी 51% या उससे अधिक होती है, उसे केन्द्रीय सार्वजनिक सेवा उद्यम के नाम से जाना जाता है

प्रश्न – भारत की 11वीं महारत्न कंपनी कौन सी है ?

उत्तर – भारत सरकार ने राज्य के स्वामित्व वाली पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (Power Finance Corporation Ltd – PFC) को वर्ष 2021 ‘महारत्न (Maharatna) कंपनी’ का दर्जा दिया है|

प्रश्न – भारत में 12वीं महारत्न कंपनी कौन सी है ?

उत्तर – सार्वजनिक उद्यम विभाग के विभाग ने 22 सितंबर 2022 को ग्रामीण विद्युतीकरण निगम (आरईसी) को ‘महारत्न कंपनी’ का दर्जा दिया गया|

प्रश्न – वर्ष 2023 में किस कंपनी को भारत की 13वीं महारत्न कंपनी का दर्जा दिया गया?

उत्तर – वित्तीय वर्ष 2022-23 में ऑयल इंडिया का वार्षिक टर्नओवर 41039 करोड़ रूपये तथा शुद्ध लाभ 9854 करोड़ रूपये था| अतः वर्ष 2023 में ऑयल इंडिया लिमिटेड को भारत की 13वीं महारत्न कंपनी का दर्जा दिया गया|

प्रश्न – वर्ष 2023 तक भारत में महारत्न कंपनियों की संख्या कितनी है ?

उत्तर – अक्टूबर 2023 तक भारत में कुल 13 महारत्न कम्पनियाँ हैं जिनके नाम निम्नलिखित हैं –

  1. कोल इंडिया लिमिटेड
  2. ऑयल एंड नेचुरल गैस लिमिटेड [ONGC]
  3. भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड [BHEL]
  4. गैस अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड [Coal]
  5. इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड [IOCL]
  6. स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया [SAIL]
  7. NTPC लिमिटेड
  8. भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड[BPCL]
  9. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड[HPCL]
  10. पॉवर ग्रिड कारपोरेशन लिमिटेड
  11. पॉवर फाइनेंस कारपोरेशन [2021]
  12. REC लिमिटेड [2022]
  13. ऑयल इंडिया लिमिटेड

प्रश्न – भारत की पहली महारत्न कम्पनी कौन-सी है?

उत्तर – भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड [1964 में भारत की पहली महारत्न कंपनी बनी|

प्रश्न – भारत में नवरत्न कम्पनियों की संख्या कितनी है?

उत्तर – अक्टूबर 2023 तक, भारत में 11 नवरत्न कंपनियां हैं, जिनके नाम निम्नलिखित हैं|

  1. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
  2. कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड
  3. इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड
  4. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
  5. महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड
  6. नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड
  7. राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड
  8. नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  9. एनएमडीसी लिमिटेड
  10. राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड
  11. शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड

इस आर्टिकल में हमने महारत्न नवरत्न व मिनीरत्न I & II कंपनी, दर्जा दिए जाने की योग्यता व शक्तियों सहित परीक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण तथ्यों को पढ़ लिया है| आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा|

Leave a Comment