54 Tiger Reserves in India UPSC Hindi GK Questions PDF 2024 | भारत के टाइगर रिजर्व

54 Tiger Reserves in India – जून, 2023 तक भारत में कुल 54 टाइगर रिजर्व हैं| अगस्त 2023 में NTCA द्वारा भारत के 54वें व राजस्थान के 5वें टाइगर रिजर्व के तौर पर धोलपुर-करौली टाइगर की घोषणा की गयी| भारत में बाघों के संरक्षण के लिए प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत किया गया था| वर्ष 1973-74 में उत्तराखंड राज्य में स्थित जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान से प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत किया गया था तथा यह भारत के पहले टाइगर रिजर्व के रूप में घोषित किया गया था| वर्ष 1973-74 में भारत में कुल 9 टाइगर रिजर्व स्थापित किये गए थे|

इस आर्टिकल में हम भारत के 4 सबसे नए टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) सहित, भारत में बाघों की संख्या, प्रोजेक्ट टाइगर सहित, भारत के 54 टाइगर रिजर्व के बारे में पढेंगे|

Read in English – 54 Tiger Reserves

New Tiger Reserves in India

वर्ष 2021 से 2023 के बीच भारत में कुल 4 नए टाइगर रिजर्व की घोषणा की गई, जिससे वर्तमान में इनकी कुल संख्या 54 हो गयी| भारत के 4 नवीनतम टाइगर रिजर्व के नाम निम्नलिखित है|

  • भारत का 51वाँ टाइगर रिजर्व – श्रीविल्लीपुत्तूर मेगामलाई टाइगर रिजर्व, तमिलनाडू
  • भारत का 52वाँ टाइगर रिजर्व – रामगढ विषधारी टाइगर रिजर्व, राजस्थान
  • भारत का 53वाँ टाइगर रिजर्व – रानीपुर टाइगर रिजर्व, उत्तर प्रदेश
  • भारत का 54वाँ टाइगर रिजर्व – धोलपुर-करौली टाइगर रिजर्व, राजस्थान

अब हम भारत के इन 4 टाइगर रिजर्व के बारे में डिटेल में पढेंगे|

श्रीविल्लीपुत्तूर मेगामलाई टाइगर रिजर्व

  • तमिलनाडु राज्य में श्रीविल्लिपुत्तूर मेगामलाई टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) को भारत सरकार द्वारा वर्ष 2021 में भारत का 51वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है।
  • यह अनामलाई टाइगर रिजर्व, कलाकड़ मुंडनथुराई टाइगर रिजर्व, मुदुमलाई टाइगर रिजर्व और सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व के बाद तमिलनाडु राज्य में 5वां बाघ रिजर्व है।
  • यह बाघ अभयारण्य मेगामलाई वन्यजीव अभयारण्य और श्रीविल्लिपुत्तूर वन्यजीव अभयारण्य के क्षेत्रों को मिलाकर बनाया गया है।

रामगढ विषधारी टाइगर रिजर्व

  • जुलाई 2021 को वन एवं पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा राजस्थान में भारत के 52वें टाइगर रिजर्व की घोषणा की गई, जिसका नाम रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) है।
  • यह राजस्थान राज्य का चौथा बाघ अभयारण्य है और 1052.12 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है।
  • यह बाघ अभयारण्य राजस्थान की राजधानी जयपुर से 200 किमी की दूरी पर बूंदी जिले में स्थित है।
  • क्षमता: 35 बाघों को रखा जा सकता है।
  • यह राजस्थान का चौथा टाइगर रिजर्व है।

रानीपुर टाइगर रिजर्व

  • उत्तर प्रदेश राज्य में रानीपुर टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) को 19 अक्टूबर, 2022 को भारत का 53वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था।
  • यह बाघ अभ्यारण्य उत्तर प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र में मध्य प्रदेश की सीमा के निकट चित्रकूट जिले में स्थित है।
  • टाइगर रिजर्व का कुल क्षेत्रफल 529.89 वर्ग किमी है, जिसमें 299.58 वर्ग किमी बफर जोन और 230 वर्ग किमी कोर क्षेत्र शामिल है, जिसे 1977 में रानीपुर वन्यजीव अभयारण्य के रूप में नामित किया गया था।
  • वर्तमान समय में रानीपुर वन्यजीव अभयारण्य में कोई बाघ नहीं है। बाघों के पैरो के निशान की उपस्थिति से पता चलता है कि पन्ना के आसपास के बाघ यहां अक्सर आते हैं,। दोनों संरक्षित क्षेत्र केवल 150 किमी दूर हैं।

धोलपुर-करौली टाइगर रिजर्व

  • राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने अगस्त 2023 में राजस्थान राज्य में धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) की स्थापना के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।
  • इसने मुकुंदरा हिल्स, रामगढ़ विषधारी, रणथंभौर और सरिस्का के बाद राजस्थान राज्य में पांचवें बाघ अभयारण्य के रूप में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है।

Project Tiger

प्रोजेक्ट टाइगर – भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने बाघों के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 1 अप्रैल 1973 को “प्रोजेक्ट टाइगर” को शुरू किया था। प्रोजेक्ट टाइगर विश्व में किसी प्रजाति के संरक्षण अपनी तरह का सबसे बड़ा पहल है|

शुरुआत में बाघ अभ्यारण्य परियोजना में 18,278 वर्ग किमी में फैले 9 बाघ अभयारण्य (tiger reserve) शामिल थे। पिछले 50 सालों में इस उद्देश्य की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। बाघ अभयारण्यों की संख्या अब बढ़कर 54 हो गई है, जिसमें 75,500 वर्ग किमी का क्षेत्र शामिल है।

भारत में बाघों की जनसंख्या

  • अगर हम भारत में बाघों की आबादी की बात करें तो यह दुनिया की 70% से अधिक बाघों की आबादी का घर है।
  • 2022 की नवीनतम बाघ जनगणना के अनुसार, भारत में बाघों की संख्या 2022 में 3,167 थी, जो 2018 में 2,967 थी।

भारत में बाघों की सबसे अधिक आबादी वाले शीर्ष 10 राज्य इस प्रकार हैं:

  1. मध्य प्रदेश – 526
  2. कर्नाटक – 524
  3. उत्तराखंड – 442
  4. महाराष्ट्र – 312
  5. तमिलनाडु- 264
  6. असम – 190
  7. केरल- 190
  8. उत्तर प्रदेश- 173
  9. पश्चिम बंगाल – 88
  10. राजस्थान- 69

भारत जंगली बिल्लियों की 15 प्रजातियों का घर है, जो विश्व स्तर पर पाई जाने वाली सभी प्रजातियों का 40% है। लेकिन इन पंद्रह बिल्लियों में से 9 बिल्लियाँ लुप्तप्राय, असुरक्षित या खतरे में हैं।

List of 54 Tiger Reserve in India

भारत के सभी 54 टाइगर रिजर्व के नाम, सम्बंधित राज्य, घोषणा का वर्ष निम्न सारणी में दिया गया है|

क्र.सं. टाइगर रिजर्व घोषित वर्ष राज्य
1. कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व 1973-74 उत्तराखंड
2. बान्दीपुर टाइगर रिज़र्व 1973-74 कर्नाटक
3. मानस टाइगर रिजर्व 1973-74 असम
4. कान्हा टाइगर रिजर्व 1973-74 मध्यप्रदेश
5. रणथम्बौर टाइगर रिजर्व 1973-74 राजस्थान
6. सुंदरबन टाइगर रिजर्व 1973-74 पश्चिम बंगाल
7. मेलघाट टाइगर रिजर्व 1973-74 महाराष्ट्र
8. पलामू टाइगर रिजर्व 1973-74 झारखंड
9. सिमलीपल टाइगर रिजर्व 1973-74 उड़ीसा
10. पेरियार टाइगर रिजर्व 1978-79 केरल
11. सरिस्का टाइगर रिजर्व 1978-79 राजस्थान
12. बक्सा टाइगर रिजर्व 1982-83 पश्चिम बंगाल
13. इन्द्रावती टाइगर रिजर्व 1982-83 छत्तीसगढ़
14. नामदफा टाइगर रिजर्व 1982-83 अरूणाचल प्रदेश
15. नागर्जुनसागर – श्रीशलैम टाइगर रिजर्व 1982-83 आंध्रप्रदेश
16. दुधवा टाइगर रिजर्व 1987-88 उत्तर प्रदेश
17. कलाकड मुंदनथरई टाइगर रिजर्व 1988-89 तमिलनाडु
18. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व 1989-90 बिहार
19. इंद्रा प्रियदर्शनी पेंच टाइगर रिजर्व 1992-93 मध्यप्रदेश
20. टडोबा अंधेरी टाइगर रिजर्व 1993-94 महाराष्ट्र
21. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व 1993-94 मध्यप्रदेश
22. पन्ना टाइगर रिजर्व 1994-95 मध्यप्रदेश
23. दम्पा टाइगर रिजर्व 1994-95 मिजोरम
24. भद्रा टाइगर रिजर्व 1998-99 कर्नाटक
26. पक्के टाइगर रिजर्व 1999-2000 अरूणाचल प्रदेश
27. नामेरी टाइगर रिजर्व 1999-2000 असम
28. सतपुरा टाइगर रिजर्व 1999-2000 मध्यप्रदेश
29. अनामलाई टाइगर रिजर्व 2008-2009 तमिलनाडु
30. उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व 2008-2009 छत्तीसगढ़
31. सतकोसिया टाइगर रिजर्व 2008-2009 उड़ीसा
32. काजीरंगा टाइगर रिजर्व 2008-2009 असम
33. अचनकमार टाइगर रिजर्व 2008-2009 छत्तीसगढ़
34. डांडेली या काली टाइगर रिजर्व 2008-2009 कर्नाटक
35. संजय दुबरी टाइगर रिजर्व 2008-2009 मध्यप्रदेश
36. मुदुमलाई टाइगर रिजर्व 2008-2009 तमिलनाडु
37. नागरहोल टाइगर रिजर्व 2008-2009 कर्नाटक
38. पेरम्बीकुलम टाइगर रिजर्व 2008-2009 केरल
39. सह्याद्री टाइगर रिजर्व 2009-2010 महाराष्ट्र
40. बिलिगिरि रंगनाथ टाइगर रिजर्व 2010-2011 कर्नाटक
41. कवल टाइगर रिजर्व 2012 तेलंगाना
41. अमानगढ़ टाइगर रिजर्व 2012 उत्तर प्रदेश
42. सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व 2013-2014 तमिलनाडु
43. मुकंद्रा हिल्स टाइगर रिजर्व 2013-2014 राजस्थान
44. नावेगॉंव नगजीरा टाइगर रिजर्व 2013-2014 महाराष्ट्र
45. अमराबाद टाइगर रिजर्व 2014 तेलंगाना
46. पीलीभीत टाइगर रिजर्व 2014 उत्तर प्रदेश
47. बोर टाइगर रिजर्व 2014 महाराष्ट्र
48. राजाजी टाइगर रिजर्व 2015 उत्तराखंड
49. ओरांग टाइगर रिजर्व 2016 असम
50. कमलांग टाइगर रिजर्व 2016 अरूणाचल प्रदेश
51. श्री विल्लिपुत्थुर मेघामलाई टाइगर रिजर्व 2021 तमिलनाडु
52. रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व 2021 राजस्थान
53. रानीपुर टाइगर रिज़र्व 2022 उत्तर प्रदेश
54. धोलपुर-करौली टाइगर रिजर्व 2023 राजस्थान

Tiger Reserves GK Questions Hindi

प्रश्न – प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत कहाँ से हुई?

उत्तर – भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने बाघों के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 1 अप्रैल 1973 को “प्रोजेक्ट टाइगर” को शुरू किया था। प्रोजेक्ट टाइगर विश्व में किसी प्रजाति के संरक्षण अपनी तरह का सबसे बड़ा पहल है|

प्रश्न – वर्तमान में भारत में कुल कितने टाइगर रिजर्व हैं?

उत्तर – 2023 तक, भारत में कुल 54 टाइगर रिजर्व हैं। वर्ष 2023 में, राजस्थान राज्य में धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व को भारत का 54वां टाइगर रिजर्व घोषित किया गया।

प्रश्न – भारत का पहला टाइगर रिजर्व कौन सा है?

उत्तर – भारत का सबसे पहला टाइगर रिजर्व जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान है जो भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित है भारतीय बाघ संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत 1 अप्रैल 1973 को जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान भारत का पहला टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था ।

प्रश्न – भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व कौन सा है?

उत्तर – आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में स्थित नागार्जुन श्रीसेलम टाइगर रिजर्व है क्षेत्रफल के दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है जो मध्य प्रदेश के 3568 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है |

प्रश्न – भारत का सबसे छोटा टाइगर रिजर्व कौन सा है?

उत्तर – महाराष्ट्र राज्य में स्थित बोर टाइगर रिजर्व भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान है| इसका कुल क्षेत्रफल 121 वर्ग किमी है| यह उल्लेखनीय है कि बोर टाइगर रिजर्व और कुछ निकटवर्ती संरक्षित क्षेत्रों को पेंच टाइगर रिजर्व (महाराष्ट्र) के साथ ‘सैटेलाइट कोर एरिया’ के रूप में विलय कर दिया जाएगा, जोकि से स्थापित टाइगर रिजर्व के क्षेत्र के दोगुने से अधिक होगा।

प्रश्न – रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व कब बना?

उत्तर – वर्ष 2021 में राजस्थान में रामगढ विषधारी टाइगर रिजर्व को भारत के 51वें टाइगर रिजर्व के रूप में घोषित किया गया था ?

प्रश्न – मध्य प्रदेश में कितने टाइगर रिजर्व है?

उत्तर – मध्य प्रदेश राज्य में वर्तमान में सर्वाधिक 6 टाइगर रिजर्व है |

  1. पन्ना टाइगर रिजर्व
  2. संजय धुबरी टाइगर रिजर्व
  3. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
  4. कान्हा टाइगर रिजर्व
  5. इंदिरा प्रियदर्शिनी पेंच टाइगर रिजर्व
  6. सतपुरा टाइगर रिजर्व

प्रश्न – कौन सा बाघ अभयारण्य भारत का 50वाँ बाघ अभयारण्य है?

उत्तर – अरुणाचल प्रदेश में स्थित कमलांग बाघ अभयारण्य भारत का 50वां बाघ अभयारण्य है, जिसे वर्ष 2016 में घोषित किया गया था।

प्रश्न – कौन सा बाघ अभयारण्य भारत का 51वाँ बाघ अभयारण्य है?

उत्तर – तमिलनाडु में श्रीविल्लिपुथुर-मेघमलाई टाइगर रिजर्व भारत का 51वां टाइगर रिजर्व है, जिसे वर्ष 2021 में घोषित किया गया था।

प्रश्न – कौन सा बाघ अभयारण्य भारत का 52वाँ बाघ अभयारण्य है?

उत्तर – राजस्थान में रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व भारत का 52वां टाइगर रिजर्व है, जिसे वर्ष 2021 में घोषित किया गया था।

प्रश्न – कौन सा बाघ अभयारण्य भारत का 53वां बाघ अभयारण्य है?

उत्तर – उत्तर प्रदेश में रानीपुर टाइगर रिजर्व भारत का 53वां टाइगर रिजर्व है, जिसे वर्ष 2022 में घोषित किया गया था।

प्रश्न – कौन सा बाघ अभयारण्य भारत का 54वाँ बाघ अभयारण्य है?

उत्तर– राजस्थान राज्य में धौलपुर-करौली बाघ अभयारण्य भारत का नवीनतम यानी 54वां बाघ अभयारण्य है। धौलपुर-करौली बाघ अभयारण्य वर्ष 2023 में घोषित किया गया था।

Question – वर्तमान में राजस्थान में कितने टाइगर रिजर्व है?

Answer – राजस्थान राज्य में कुल 5 टाइगर रिजर्व हैं –

  1. सरिस्का टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve)
  2. रणथम्बौर टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve)
  3. मुकुन्द्रा हिल्स टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve)
  4. रामगढ विषधारी टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve)
  5. धोलपुर-करौली टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve)

तो इस प्रकार से इस पोस्ट में हमने प्रोजेक्ट टाइगर व भारत के 54 टाइगर रिजर्व (Tiger Reserves) के बारे में पढ़ लिया है| मुझे विश्वास है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा|

Leave a Comment