भारत के 42 यूनेस्को साइट्स 2024 | New UNESCO World Heritage Sites in India Hindi SSC PDF

UNESCO World Heritage Sites in India 2024

UNESCO World Heritage Sites – यूनेस्को के द्वारा वर्ष 2023 में भारत के दो स्थलों को हेरिटेज साइट्स की सूची में शामिल किया गया, जिससे वर्तमान में भारत के यूनेस्को हेरिटेज साइट्स की संख्या 40 से बढ़कर 42 हो गयी| इस आर्टिकल में भारत के सभी 42 हेरिटेज साइट्स (UNESCO World Heritage Sites) की सूची को साझा किया गया है| अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो पूरा आर्टिकल बहुत ध्यान से पढियेगा|

Download PDF – राज्यों के लोकनृत्य

New UNESCO World Heritage Sites in India

UNESCO World Heritage Sites – यूनेस्को द्वारा वर्ष 2021 में तेलंगाना राज्य में स्थित रामप्पा या रुद्रेश्वर मंदिर’ तथा गुजरात राज्य के सिन्धु घाटी सभ्यता के स्थल ‘धौलावीरा’ को यूनेस्को हेरिटेज सूची में शामिल किया गया|

वर्ष 2023 में सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आयोजित यूनेस्को की 45वें सत्र के दौरान पश्चिम बंगाल के ‘शांतिनिकेतन’ को भारत के 41वें तथा कर्नाटक में स्थित ‘होयसला के मंदिर समूह’ को भारत के 42वें साइट के तौर पर यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स की सूची में शामिल किया गया|

42 UNESCO World Heritage Sites in India

UNESCO World Heritage Sites – वर्तमान में भारत में 42 यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स हैं| जिनके नाम, दर्जा दिया जाने का वर्ष तथा सम्बंधित राज्य का नाम निम्न तालिका में दिया गया है|

क्र.सं. वर्ष वर्ल्ड हेरिटेज साइट राज्य
1. 1983 अजंता की गुफाएं महाराष्ट्र
2. 1983 एलोरा की गुफाएं महाराष्ट्र
3. 1983 आगरा का किला उत्तर प्रदेश
4. 1983 ताज महल उत्तर प्रदेश
5. 1984 सूर्य मंदिर, कोणार्क ओडिशा
6. 1984 महाबलीपुरम के स्मारक तमिलनाडु
7. 1985 काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क असम
8. 1985 मानस वन्यजीव अभ्यारण्य असम
9. 1985 केवलादेव राष्ट्रीय पार्क राजस्थान
10. 1986 गोवा के चर्च व कान्वेंट गोवा
11. 1986 खजुराहो समूह के स्मारक मध्य प्रदेश
12. 1986 हम्पी समूह के स्मारक कर्नाटक
13. 1986 फतेहपुर सिकरी उत्तर प्रदेश
14. 1987 पत्तदकल समूह के स्मारक कर्नाटक
15. 1987 एलीफैंटा की गुफाएं महाराष्ट्र
16. 1987 ग्रेट लिविंग चोला मंदिर तमिलनाडु
17. 1987 सुन्दरवन राष्ट्रीय पार्क पश्चिम बंगाल
18. 1988, 2005 नंदा देवी व फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क उत्तराखंड
19. 1989 साँची के बौद्ध स्तूप मध्य प्रदेश
20. 1993 हुमायूँ का मकबरा दिल्ली
21. 1993 क़ुतुब मीनार दिल्ली
22. 1999, 2005, 2008 माउंटेन रेलवे ऑफ़ इंडिया पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, हिमाचल प्रदेश
23. 2002 महाबोधि मंदिर काम्प्लेक्स बिहार
24. 2003 भीमबेटका रॉक शेल्टर मध्य प्रदेश
25. 2004 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस महाराष्ट्र
26. 2004 चम्पानर-पावागढ़ पुरातात्विक पार्क गुजरात
27. 2007 लाल किला काम्प्लेक्स दिल्ली
28. 2010 जंतर मंतर राजस्थान
29. 2012 पश्चिमी घाट की पहाड़ियां केरल, तमिलनाडू, कर्नाटक, महाराष्ट्र
30. 2013 राजस्थान के किले राजस्थान
31. 2014 रानी की वाव गुजरात
32. 2014 ग्रेट हिमालय राष्ट्रीय पार्क हिमाचल प्रदेश
33. 2016 नालंदा महाविहार बिहार
34. 2016 कंचनजंघा राष्ट्रीय पार्क सिक्किम
35. 2016 ले कॉर्बुसियर की वास्तुकला चंडीगढ़
36. 2017 अहमदाबाद गुजरात
37. 2018 विक्टोरियन गोथिक व आर्ट डेको एन्सेम्बल महाराष्ट्र
38. 2019 जयपुर राजस्थान
39. 2021 रुद्रेश्वर या रामप्पा मंदिर तेलंगाना
40. 2021 धौलावीरा गुजरात
41. 2023 शांतिनिकेतन पश्चिम बंगाल
42. 2023 होयसला के मंदिर समूह कर्नाटक

इस आर्टिकल में हमने भारत की सभी 42 रामसर साइट्स (UNESCO World Heritage Sites) के बारे में पढ़ लिया है | उम्मीद करते हैं कि यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा|

Leave a Comment