IAS Ruhani UPSC Biography in Hindi, Age, Family, Education, Marksheet 2024

Ruhani UPSC – 6 अप्रैल 2024 को भारतीय लोक सेवा आयोग के द्वारा यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी किया गया| इस परीक्षा के अंतिम सूची में कुल 1016 अभ्यर्थियों ने अपनी जगह बनायीं तथा 127 अभ्यर्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है|

UPSC CSE 2024 में उत्तर प्रदेश के आदित्य श्रीवास्तव ने सर्वाधिक अंक प्राप्त करते हुए पूरे भारत में प्रथम रैंक प्राप्त किया| ओडिशा के अनिमेष प्रधान ने दूसरी रैंक, तेलंगाना की दोनुरु अनन्या रेड्डी ने तीसरी व महिलाओं में पहला रैंक, केरल के पीके सिद्धार्थ रामकुमार ने चौथी रैंक, हरियाणा की रूहानी ने 5वीं रैंक, दिल्ली की सृष्टि डबास ने 6वीं रैंक, जम्मू व कश्मीर की अनमोल राठौर ने 7वीं रैंक, राजस्थान के आशीष कुमार ने 8वीं रैंक, उत्तर प्रदेश की नौशीन ने 9वीं रैंक तथा उत्तर प्रदेश की ऐश्वर्यम प्रजापति ने 10वीं रैंक प्राप्त किया|

इस ब्लॉग पोस्ट में हम यूपीएससी टॉपर व आल इंडिया पांचवां स्थान प्राप्त करने वाली रूहानी का जीवन परिचय, उम्र, एजुकेशन, यूपीएससी स्ट्रेटेजी, मार्क्स आदि के बारे में पढेंगे|

Ruhani UPSC AIR Rank 5

यूपीएससी टॉपर 2024 रूहानी के माता-पिता, परिवार, शिक्षा, UPSC रोल नंबर, वैकल्पिक विषय, आयु, जन्म-तिथि, यूपीएससी के लिए कुल प्रयास आदि सहित महत्वपूर्ण जानकारियों को निम्न सारणी में साझा किया गया है|

रूहानी UPSC रैंक 5 बायोग्राफी
नाम रूहानी
जन्म तिथि 1996
जन्म स्थान गुरुग्राम, हरियाणा
आयु 28 वर्ष
माता का नाम नीलम रानी (लेक्चरर)
पिता का नाम सुरेश सेठ (लेक्चरर)
उत्तीर्ण परीक्षा UPSC CSE 2023 UPSC CSE 2022 (159वीं रैंक)
यूपीएससी रैंक पाँचवां
पोस्ट वरीयता भारतीय प्रशासनिक सेवा
रोल नंबर 6312407
परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी
कैडर वरीयता हरियाणा
यूपीएससी के लिए कुल प्रयास 6
वैकल्पिक विषय अर्थशास्त्र
जॉब्स इंडियन इकोनॉमिक्स सर्विस ऑफिसर (2020-2023) भारतीय पुलिस सेवा (2022)
स्कूल एजुकेशन (10वीं) हरियाणा
स्कूल एजुकेशन (12वीं) हरियाणा
शैक्षणिक योग्यता बी. ए. (हॉनर्स) एम. ए. (अर्थशास्त्र)
कॉलेज सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली (बी.ए.) IGNOU (एम.ए.)
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
श्रेणी जनरल

Ruhani UPSC Biography

रूहानी का जन्म हरियाणा राज्य के गुरुग्राम शहर में हुआ था| रूहानी की प्रारंभिक शिक्षा भी हरियाणा से हुई|

Ruhani UPSC Biography 2024
Ruhani UPSC Biography 2024

Ruhani UPSC Family

रूहानी के पिता का नाम सुरेश सेठ व माता का नाम नीलम रानी है तथा दोनों पेशे से लेक्चरर हैं|

Ruhani UPSC Education

जैसाकि ऊपर बताया गया है कि रूहानी की प्रारंभिक शिक्षा हरियाणा में पूरी हुई| उसके बाद रूहानी ने वर्ष 2017 में दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफेंस कॉलेज से अर्थशास्त्र विषय में बैचलर ऑफ़ आर्ट्स की पढाई पूरी की| वर्ष 2019 में रूहानी ने दिल्ली के इंदिरा गाँधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) से अर्थशास्त्र विषय में ही मास्टर्स ऑफ़ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त किया|

Ruhani UPSC Strategy

रूहानी ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई के साथ ही यूपीएससी जैसे परीक्षाओं के लिए तैयारी शुरू कर दिया था| वर्ष 2020 में उनका चयन इंडियन इकॉनोमिक सर्विसेज ऑफिसर के पद पर हुआ, जहाँ पर उन्होंने 2020 से 2023 तक कार्य किया| रूहानी ने 2 वर्षों अक NITI आयोग में भी कार्य किया|

Ruhani UPSC Total Attempts

रूहानी, यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में कुल 6 बार शामिल हुई| वर्ष 2022 में उन्हें यूपीएससी CSE परीक्षा में 159वीं रैंक प्राप्त हुई तथा उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा के लिए हुआ| वर्तमान में रूहानी हैदराबाद के राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग कर रहीं हैं|

Ruhani UPSC Optional Subject

रूहानी ने अपनी ग्रेजुएशन व पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री अर्थशास्त्र विषय में प्राप्त किया था| अतः रूहानी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में ऑप्शनल सब्जेक्ट के तौर पर अर्थशास्त्र विषय का चयन किया था|

Ruhani UPSC Marks and Marksheet

रूहानी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में कुल 1049 मार्क्स प्राप्त किया| रूहानी को मुख्य परीक्षा में 856 तथा साक्षात्कार में 193 अंक प्राप्त हुए|

Ruhani UPSC FAQs

प्रश्न – रूहानी कौन हैं?

उत्तर – रूहानी एक यूपीएससी अभ्यर्थी हैं, जिन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में आल इंडिया पाँचवा व महिला अभ्यर्थियों में दूसरा स्थान प्राप्त किया|

प्रश्न – यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में किस अभ्यर्थी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया|

उत्तर – यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में हरियाणा राज्य की रूहानी ने पांचवां व महिला अभ्यर्थियों में दूसरा स्थान प्राप्त किया|

प्रश्न – रूहानी की आयु कितनी है?

उत्तर – रूहानी की वर्तमान आयु 28 वर्ष है|

प्रश्न – रूहानी की शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उत्तर – रूहानी ने दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफेंस कॉलेज से अर्थशास्त्र विषय में बैचलर ऑफ़ आर्ट्स व IGNOU से अर्थशास्त्र विषय में मास्टर ऑफ़ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की|

प्रश्न – रूहानी ने यूपीएससी परीक्षा में वैकल्पिक विषय के तौर पर किस विषय का चयन किया था?

उत्तर – यूपीएससी परीक्षा के लिए रूहानी का वैकल्पिक विषय अर्थशास्त्र था|

इस ब्लॉग आर्टिकल में हमने यूपीएससी टॉपर रूहानी की बायोग्राफी, उम्र, शैक्षणिक योग्यता, मार्क्स, फैमिली आदि के बारे में डिटेल में पढ़ा हैं| अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे अपने अन्य दोस्तों के साथ साझा करें|

Leave a Comment